भदोही पुलिस टीम को मिली सफलता

अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीर अपराध करने के फिराक में थाआरोपी

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

 जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था व अपराधों के रोकथाम के दृष्टिगत अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
 
उक्त के क्रम में थाना भदोही पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 11/12.06.2025 की रात्रि में थाना भदोही अंतर्गत विवेकानन्द चौराहा बाईपास के पास से चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना के आधार पर अभियुक्त आकिब अंसारी पुत्र अब्बास अंसारी निवासी नई बस्ती मर्यादपट्टी थाना भदोही जनपद भदोही उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना भदोही पर मु0अ0सं0-283/2025 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
 
 उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.11.2024 को सायं थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती मर्यादपट्टी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के दौरान आरोपियों आकिब, साजिद व छोटू पुत्रगण अब्बास निवासीगण मर्यादपट्टी थाना व जनपद भदोही द्वारा अपने पड़ोसी नुरुलेन आलम को लोहे के नुकीले छड़ से हमला कर घायल कर दिया गया। ईलाज के दौरान मजरुब की मृत्यु हो गई थी ।
 
घटना के संबंध में मजरुब के पुत्र तबरेज आलम से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्समय ही आरोपीगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना भदोही पर मु0अ0सं0-237/2024 धारा-109, 352 बी.एन.एस बढोत्तरी धारा-103(1),61(2)(a) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत करते हुए दिनांक 15.11.2024 को एक आरोपी छोटू पुत्र अब्बास निवासी नई बस्ती मर्यादपट्टी थाना व जनपद भदोही उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त आला जुर्म लोहे का नुकीला छड़ बरामद किया गया।
 
दिनांक-21.01.2025 को अभियुक्त आकिब अंसारी पुत्र मोहम्मद अब्बास अंसारी निवासी नई बस्ती मर्यादपट्टी थाना व जनपद भदोही उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार जेल भेजा गया था जो दिनांक 05.06.2025 को जमानत पर जेल से बाहर आया था।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें