डिप्टी सीएम मौर्य बोले- राम मंदिर का भव्य स्वरूप बाबूजी की देन, प्लेन हादसे के कारण परियोजनाओं का लोकार्पण टला

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अयोध्या ।रूदौली तहसील में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार और अयोध्या के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य स्वरूप कल्याण सिंह की देन है। उन्होंने बताया कि विवादित ढांचे के समय कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली न चलाने का निर्णय लिया था।
डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम न्याय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की सरकार किसानों को किसान को किसान सम्मन निधि दी जा रही है। किसान पहले खाद बीज के लिए परेशान हो रहे थे। लोगों से कर्ज लेकर अपना काम करते थे। लेकिन उन किसानों को किसान सम्मन निधि मिल रही है। इसके साथ-साथ सब्सिडी पर उन्नत किस्म के बीज भी दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार किसानों की आए दो गुणा करने के लिए अग्रसर है वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को सुझाव भी दिए जा रहे हैं। ताकि किसान अपनी आय दो गुना कर सके। लोग पहले अपने परिवार के सदस्यों का सही तरीके से इलाज नहीं करा पा रहे थे। लेकिन आज आयुष्मान योजना के तहत लोग बीमारी का अच्छा से अच्छा इलाज करवा रहे हैं। यह सब केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की देन है। राजू भैया ने कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए अपना पद त्याग दिया था। बाबरी ढांचे के विध्वंस की जिम्मेदारी भी उन्होंने स्वीकार की थी।
उनका सपना मोदी-योगी सरकार के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।
रुदौली में 812 लाख रुपए की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना था। अहमदाबाद में प्लेन हादसा होने के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। विधायक रामचंद्र यादव ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की।

About The Author

Post Comments

Comments