डीआईजी ने सरहद पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सीमा पार से होने वाली तस्करी

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
सिद्धार्थनगर।
 
सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु  पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती रेंज संजीव त्यागी द्वारा बुधवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सीमा चौकियों, एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की तैनाती, निगरानी व्यवस्था एवं स्थानीय पुलिस के समन्वय की स्थिति का जायज़ा लिया। सशस्त्र बलों के साथ बार्डर से कस्बे में फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सीमा पार से होने वाली तस्करी, मानव तस्करी, अवैध अतिक्रमण तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य सीमा की सुरक्षा को मजबूत करना और संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाना था। 
 
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, एस डीएम राहुल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार राय, एसएसबी कार्यवाहक कमांडेंट रीना, असिस्टेंट कमांडेंट कैलाश डान, इंस्पेक्टर राकेश मनी पाल, थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें