सोनभद्र में जनसुनवाई जिलाधिकारी ने दिए आई.जी.आर.एस शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, गुणवत्ता पर जोर

आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय किया जाये-सुनिश्चित, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

बुधवार को सोनभद्र के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक किया।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आई.जी.आर.एस. (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा करना था. इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे.

IMG-20250611-WA0083

सीआईएसएफ जवान ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Read More सीआईएसएफ जवान ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आई.जी.आर.एस. और थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

चौका नदी पर पुल की मांग को लेकर सुमरावा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र Read More चौका नदी पर पुल की मांग को लेकर सुमरावा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निस्तारण के दौरान स्थल पर की गई कार्यवाही संबंधी जी.पी.एस. फोटोग्राफ्स भी अपलोड करना अनिवार्य है। जिसके क्रम में उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन आई.जी.आर.एस. पोर्टल लॉगिन करने और प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक लेते हुए उनका समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया और उन्होंने चेतावनी दी कि असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

पचास हजार रुपए रिश्वत लेते समय दबोच लिया Read More पचास हजार रुपए रिश्वत लेते समय दबोच लिया

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, डी.सी. मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह पहल सोनभद्र में जन शिकायतों के प्रभावी समाधान और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post Comments

Comments