पडरौना नगर में पेयजल संकट दूर होते देख खुश हुए नगरवासी 

नपाध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा किया गया पेयजल सुविधा हेतु भूमि पूजन 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 कुशीनगर।  पडरौना नगर को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने की नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की कोशिश नगर के अंबे चौक पर भूमिपूजन के रूप में साकार होते हुए दिखी। पीएम नरेंद्र मोदी की हर घर जल योजना को पडरौना नगर में लाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी महाराज और नगरविकास मंत्री ए के शर्मा के माध्यम से लगातार किये जा रहे पालिकाध्यक्ष जायसवाल के प्रयास की स्वीकृति ने पूरे नगर को उल्लास से भर दिया। मीडिया से बातचीत के क्रम में नपाध्यक्ष जायसवाल ने बताया कि 128 करोड़ की लागत से स्वीकृत यह परियोजना पडरौना नगर को आगामी 100 वर्षों के लिए जलसंकट से मुक्ति दिलाने की गारंटी है। इस योजना में नगर के विभिन्न स्थानों पर 6 नई पानी की टंकियों सहित 15 नए ट्यूबवेल के अलावा 2 रिबोर की भी व्यवस्था होनी है। जानकारी के क्रम में बताया कि 375 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है साथ ही 25 हजार निःशुल्क जल कनेक्शन भी किये जाने हैं जिससे नगरीय क्षेत्र के हर घर को पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। ज्ञात हो कि अपने पहले कार्यकाल में भी तत्कालीन अध्यक्ष सरोज जायसवाल के नेतृत्व में बतौर प्रतिनिधि कार्य करते हुए वर्तमान अध्यक्ष जायसवाल द्वारा प्रयास करते हुए छावनी, बाड़ी टोला और जलकल परिसर में यूआइडीएसएमटी योजना के तहत तीन नई पानी टंकी का निर्माण करवाया गया था। ऐसी स्थिति में पुनः जल क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये जाने को लेकर उन्हें वॉटरमैन की संज्ञा दी जा रही है। 

कार्यक्रम के दौरान जलकल अधिशासी अभियंता उत्कर्ष श्रीवास्तव, सहायक अभियंता दिनेश चंद्र, संदीप चौहान, अवर अभियंता श्वेतांशु मणि पाण्डेय, रामेश्वर प्रसाद, ईओ पडरौना सन्तराम सरोज, जेई निर्माण रामबहादुर प्रसाद, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सभासद अरुण कुशवाहा, सौरभ सिंह, जलकल लिपिक मनोज सिंह, बृजेश शर्मा, अमित तिवारी, रामु पाण्डेय, धर्मेंद्र मद्धेशिया सहित आमजन उपस्थित

रहे।

थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 गुमशुदा बरामद Read More थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 गुमशुदा बरामद

 

बकाया मानदेय और नियमितीकरण को लेकर हर्रैया के मनरेगा कर्मचारियों ने फूंका बिगुल, 16 अप्रैल से हड़ताल शुरू Read More बकाया मानदेय और नियमितीकरण को लेकर हर्रैया के मनरेगा कर्मचारियों ने फूंका बिगुल, 16 अप्रैल से हड़ताल शुरू

छात्रा स्वाति सिंह ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया सेंट फ्रांसिस स्कूल का नाम रोशन Read More छात्रा स्वाति सिंह ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया सेंट फ्रांसिस स्कूल का नाम रोशन

 

About The Author

Post Comments

Comments