Gold Silver Price: सोने-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, फटाफट करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इस हल्की गिरावट के बावजूद आम खरीदारों को अभी कोई बड़ी राहत नहीं मिली है।

सकी सबसे बड़ी वजह यह है कि 18 कैरेट सोने की कीमत अब भी 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई है। ऐसे में ऊंचे दामों के कारण लोग चाहकर भी सोना–चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं और बाजार में बड़ी गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में गोल्ड और सिल्वर ने रिकॉर्ड हाई स्तर छुआ था, जिसके बाद अब कीमतों में केवल हल्की नरमी देखने को मिल रही है।

आज भारत में सोने और चांदी के औसत भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,22,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,00,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एक किलो चांदी का भाव 1,97,900 रुपये दर्ज किया गया है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,060 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,22,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,00,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,33,900 रुपये, 22 कैरेट 1,22,740 रुपये और 18 कैरेट 1,00,420 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

'हरियाणा पुलिस ने 4 साल की बच्ची के रेप केस में आरोपी को बचाने की कोशिश की': सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी बनाई Read More 'हरियाणा पुलिस ने 4 साल की बच्ची के रेप केस में आरोपी को बचाने की कोशिश की': सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी बनाई

चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों की तुलना में थोड़े अधिक रहे। यहां 24 कैरेट सोना 1,34,940 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,23,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,03,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,33,900 रुपये, 22 कैरेट 1,22,740 रुपये और 18 कैरेट 1,00,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं पटना में 24 कैरेट सोना 1,33,960 रुपये, 22 कैरेट 1,22,790 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,00,470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी Read More पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

चांदी की कीमतों की बात करें तो आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पटना में एक किलो चांदी 1,97,900 रुपये पर रही, जबकि चेन्नई में चांदी का भाव सबसे अधिक 2,09,900 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार Read More रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के पार

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार