नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Kushinagar : पडरौना शहर में बरसात पूर्व जलनिकास की तैयारी में जुटे विनय जायसवाल
कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बड़े नालों की सफाई का निरीक्षण पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि समय पूर्व बरसात होने और अनुमान से अधिक मानसून के प्रभावी होने की संभावना के बीच नपाध्यक्ष द्वारा पालिका के सफाई अनुभाग को समय पूर्व सभी छोटे बड़े नालों को तलहटी से साफ करवाने के प्रति निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में आज चिलचिलाती धूप के बीच ही नपाध्यक्ष अपनी टीम के साथ रामकोला रोड पर हो रहे सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे। मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी के तहत बताया कि हर वर्ष मानसून के पूर्व सभी छोटे बड़े नालों की तलहटी से सफाई करवाई जाती है ताकि नालों का आयतन बढ़ने से मानसूनी बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सके। गहरे नालों के लिए पोकलेन या अत्याधुनिक मशीनों की मदद से जमी सिल्ट को निकाला जाता है जिससे बरसाती पानी का बहाव समुचित रूप से हो सके। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई अनुभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को तय समय के भीतर कार्य पूर्ण करवाने के प्रति निर्देशित भी किया।
इस दौरान प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन, सफाई नायक अरुण सिंह, घनश्याम यादव ,अनिल मौर्य,मनीष सिंह, मनोज जायसवाल,रामु पाण्डेय, संतोष गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।


Comments