जिला भाजपा कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जंयती समारोह व पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर भारत के लोकतंत्र, संस्कृति और नारी शक्ति की प्रतीक थीं

जिला भाजपा कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जंयती समारोह व पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का मानना था कि “शिक्षा ही एकमात्र ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति को सच्चा और आत्मनिर्भर बना सकती है

राजू उपाध्याय जिला संवाददाता फिरोजाबाद

फिरोजाबाद-

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर फिरोज़ाबाद द्वारा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जंयती समारोह व पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।        

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर भारत के लोकतंत्र, संस्कृति और नारी शक्ति की प्रतीक थीं। महिलाओं के सशक्तिकरण, कुशल प्रशासन, धर्म और न्याय की स्थापना तथा विरासतों के संरक्षण के लिए उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए। मराठा साम्राज्य के मालवा प्रांत की शासिका के रूप में, उन्होंने एक ऐसे शासन की नींव रखी, जो न्याय, समृद्धि और धर्म से परिपूर्ण था। लोकमाता अहिल्याबाई के स्वावलंबन के विचारों को जीवंत कर रही भाजपा सरकार।

जिला भाजपा कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जंयती समारोह व पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का मानना था कि “शिक्षा ही एकमात्र ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति को सच्चा और आत्मनिर्भर बना सकती है। मोदी सरकार शिक्षा पर विशेष बल दे रही है, उच्च शिक्षण संस्थानों का लगातार निर्माण कर रही है। अहिल्याबाई होलकर जी के "सर्वजन हिताय" के सिद्धांतों पर चल रही मोदी सरकार हर वर्ग को न्याय व विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। जनधन योजना, आयुष्मान भारत एवं अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के नागरिकों का जीवन सशक्त बना रही है।


उन्होंने माहेश्वर को सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र के साथ ही समृद्ध नगर बनाया। जल संरक्षण, सड़क निर्माण, भू राजस्व प्रबंधन व स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देकर जनानुकूल शासन स्थापित किया। काशी विश्वनाथ, सोमनाथ सहित कई मंदिरों का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण करवाया, तथा भारत के धर्म और संस्कृति को प्रतिष्ठित किया। लोक कल्याण के लिए समर्पित लोकमाता का जीवन और विचार सभी के लिए चिर प्रेरणा का स्रोत हैं।

 अध्यक्षता करे रहे जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई  होल्कर जी का जीवन त्याग, सेवा और न्याय के मूल्यों का प्रतीक है। उनका योगदान आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक है। अहिल्याबाई होल्कर केवल एक राजमाता नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने कठिन दौर में भी धर्मस्थलों का जीर्णोद्धार कराया, विधवाओं को सम्मान दिया और न्याय का राज्य स्थापित किया।

इस दौरान महापौर कामिनी राठौर , ओम प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक , कन्हैया लाल गुप्ता पूर्व अध्यक्ष ,  सुमन चतुर्वेदी , हनुमन्त सिंह बघेल , अरविन्द पचौरी ,डॉ सत्य पाल सिंह राजपूत ने भी लोकमाता  अहिल्या बाई होल्कर  के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई जी  का सारा जीवन हमें कठिनाईयों एवं संकटों से जूझते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।  इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी ,आकाश शर्मा , ठा. राघवेंद्र सिंह , राधेश्याम यादव , आनन्द अग्रवाल , अविनाश सिंह  , श्वेता पोरवाल जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा , मुन्नी देवी महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा , निर्दोष कुमार नन्दा ,

 सतीश यादव ,भगवान सिंह झा , पंकज अग्रवाल ,  विष्णु सक्सेना ,डॉ एसपी लहरी , विवेक अग्रवाल , उदय ठाकुर , गम्मा पंडित , डॉ इंद्रपाल सिंह गुर्जर , बेबी चौहान ,मधुरिमा गुप्ता , केके गाँधी , अनुपम शर्मा , विजय रानी जादौन , नीलम दिवाकर , रेनु उपाध्याय , आकृति सहयोगी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार , विपिन शिवहरे , दिनेश गुप्ता , सुरेंद्र सावन झा , धर्मेंद्र सिंह , विनोद प्रताप सिंह , गौतम कुशवाह , प्रचीर सेठ , देशदीपक राजा , शिवम दीक्षित , सत्यवीर गुर्जर , देश दीपक चौहान , देवेश भारद्वाज , दिलीप इंजीनियर , विशाल मोहन यादव , सतीश चन्द्र प्रजापति , केशव देव शंखवार , कैलाश ओझा ,सन्तोष सैन , गोपाल कृष्ण सिंह  सहित अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।। संचालन केशव फौजी द्वारा किया गया।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel