ग्राम पंचायत बड़ोसर के मनरेगा भ्रष्टाचार की गूँज पहुँची विकास भवन, डीसी मनरेगा ने जारी किया नोटिस
364 मजदूरों की फर्जी हाजिरी जनपद में बना चर्चा का विषयभ्रष्टाचार को लेकर टीए राज नरायन चौधरी पिछले पंचवर्षीय में हो चुके हैं बर्खास्त पंचायत सचिव पंकज सिंह के पास भी है
On
भ्रष्टाचार में निलंबन का रिकार्डपंचायत सेक्रेटरी पंकज सिंह व तकनीकी सहायक राज नरायन चौधरी दोनों हैं भ्रष्टाचार के मजेहुए खिलाड़ी
बस्ती। बस्ती जिले मेंप्रधान संघ अध्यक्ष कप्तानगंज के ग्राम पंचायत बड़ोसर के मनरेगा भ्रष्टाचार की गूँज विकास भवन में दस्तक दे चुकी है जिसकों लेकर मनरेगा के जनपदीय जिम्मेदार डीसी मनरेगा ने नोटिस जारी कर दो दिवस के अन्दर प्रकरण में रिपोर्ट तलब किया है । डीसी मनरेगा के पत्र जारी होते ही विकास खण्ड कप्तानगंज में हड़कम्प मच गया है और भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार छिपाने की जुगत में लग गए हैं । प्राप्त समाचार के अनुसार कप्तानगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बड़ोसर के मनरेगा भ्रष्टाचार को लेकर समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो रहीं थी जिसे " नव्य संदेश प्रवाह बस्ती " ने भी अपने अंक में प्रमुखता से छापा था।
जिसका संज्ञान लेते हुए डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने नोटिस जारी कर खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज से दो दिवस के अन्दर विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है । ग्राम पंचायत बड़ोसर में 364 मजदूरों के कार्य करने की अभिलेखीय पुष्टि इस उमस भरी गर्मी में हुई है जो कि कल्पना से परे एवं अविश्वसनीय है । फिरहाल लोगों की निगाहें खण्ड विकास अधिकारी की जाँच एवं रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं वैसे भी 364 मजदूरों की जियों टैगिंग कराना प्रधान संघ अध्यक्ष एवं प्रधान ग्राम पंचायत बड़ोसर के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। कप्तानगंज विकास खण्ड की कुछ और भी ग्राम पंचायतें डीसी मनरेगा के रडार पर हैं जिसमें आने वाले दिनों में रेड पड़ने की संभावना बनी हुई है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Jan 2026
13 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
13 Jan 2026 17:26:40
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List