लायंस क्लब भवन में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सुखमय जीवन के लिए हार्टफुलनेस ध्यान जरुरी- गोपाल

- रॉबर्ट्सगंज स्थित लायंस क्लब भवन में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम में 20 महिलाओं ने किया प्रतिभाग

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

रॉबर्ट्सगंज स्थित लायंस क्लब भवन में हार्टफुलनेस ध्यान का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार की देर शाम सम्पन्न हुआ। जिसमें एडवांस योगा ट्रेनर्स अनीता गुप्ता सहित 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 

IMG-20250518-WA0032

ट्रक में प्रतिबंध पशुओं को ले जाते पुलिस ने पकड़ा  Read More ट्रक में प्रतिबंध पशुओं को ले जाते पुलिस ने पकड़ा 

हार्टफुलनेस प्रशिक्षक गोपाल ने कहा कि हमारा दिल ही है जो हमारा सही मार्गदर्शन कर सकता है और हार्टफुलनेस का मतलब दिल की आवाज का अनुसरण करना। हम अपने दिमाग की सुनते हैं मगर दिल की आवाज नहीं सुनते हैं। हमारा दिल उस वक्त आवाज देता है जब हमसे कुछ गलत होने वाला होता है। हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास करते रहने से हम अपने दिल की सुनना सीख जाते हैं तब हम संतुलित, आनंदमय एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने लगते हैं।

गोरखपुर :खजनी में जमीन हड़पने की सनसनीखेज साजिश! विधवा महिला भानमती को मिल रही मौत की धमकियां, Read More गोरखपुर :खजनी में जमीन हड़पने की सनसनीखेज साजिश! विधवा महिला भानमती को मिल रही मौत की धमकियां,

साइबर क्राइम पुलिस सोनभद्र ने सस्ते श्रृंगार की सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार Read More साइबर क्राइम पुलिस सोनभद्र ने सस्ते श्रृंगार की सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सभी कार्यों के समाप्ति के पश्चात शाम को हार्टफुलनेस सफाई ध्यान करने से हर समय तारोताजा रहते हैं। रात्रि में सोने से ठीक पूर्व हार्टफुलनेस प्रार्थना के माध्यम से हम अपने आंतरिक स्वर से जुड़ जाते हैं। हार्टफुलनेस ध्यान की पद्धति करीब 80 वर्ष पुरानी है जिसे फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश के रामचंद्र जी महाराज द्वारा पुनः खोज कर इस संसार को प्रदान की गई, जिन्होंने प्राणाहुति के माध्यम से ध्यान को सहज बना दिया । इसलिए हार्टफुलनेस को सहज मार्ग भी कहा जाता है। अंत मे प्रतिभागियों द्वारा हार्टफुलनेस ट्रेनर को भेट स्वरूप एक पौधा प्रदान किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें