सोरांव में बड़ीअम्मा की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
अलकत्ल वसूला बरामद।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
पुलिस आयुक्त अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-122/2025 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त केशव कुमार विश्वकर्मा पुत्र राजकरन विश्वकर्मा निवासी रामनगर उमरी थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक-11.05.2025 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत भोपतपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-11.05.2025 को अभियुक्त केशव कुमार विश्वकर्मा उपरोक्त द्वारा शराब के नशे में जमीन सम्बंधी विवाद को लेकर अपनी बडी मां सरजू देवी उम्र करीब 80 वर्ष की गर्दन पर लकड़ी छीलने वाले वसूला से वार कर हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बंध मे थाना सोरांव पर मु0अ0सं0-122/2025 पंजीकृत किया गया था ।


Comments