जुगैल में 10 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

परिजनों ने लगाया ह्त्या का आरोप, पुलिस जाँच में जुटि

राजेश तिवारी Picture
Published On

जुगैल थाना क्षेत्र का मामला

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

जुगैल/सोनभद्र-

जनपद सोनभद्र के थाना जुगैल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल टोला रामनगर में एक अत्यंत दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 10 वर्षीय मासूम बालक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में मातम और भय का वातावरण व्याप्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बालक की पहचान कप्तान खरवार पुत्र हीरामणि के रूप में हुई है। बालक के पिता, हीरामणि ने थाना जुगैल में यह सूचना दी कि उनके 10 वर्षीय बेटे की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है।

सरकारी योजना व सस्ते लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन शातिर गिरफ्तार Read More सरकारी योजना व सस्ते लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन शातिर गिरफ्तार

Polish_20250510_192501675

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल Read More अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

इस हृदयविदारक खबर के तुरंत बाद, थाना प्रभारी जुगैल, क्षेत्राधिकारी ओबरा और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ भव्य 21 सौ कलश यात्रा निकाली गई Read More हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ भव्य 21 सौ कलश यात्रा निकाली गई

वर्तमान में, जुगैल पुलिस इस जघन्य अपराध की तह तक जाने और दोषियों को पकड़ने के लिए गहन जांच में जुट गई है।मृतक कप्तान के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति पर उनके मासूम बच्चे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश है। हर कोई इस क्रूर कृत्य से स्तब्ध है और इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन लोगों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दे रहा है।

Post Comments

Comments