फीचर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का अमेठी पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नवरात्र के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया
शमिशन शक्ति की मजबूत आवाज बनीं आरक्षी सोनम अवस्थी, सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

अबैध बालू परिवहन करते ट्रैक्टर धराया, खननकर्ताओं में मचा हड़कंप

खनन माफियाओं ने किया लोगों का जीना दुश्वार

राजेश तिवारी Picture
Published On

विंढमगंज वन रेंज के अन्तर्गत का मामला

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

विंढमगंज / कोन वन क्षेत्र में अबैध खनन व परिवहन करना आम बात है जबकि शासन के द्वारा बालू का अवैध खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने देने का अल्टीमेटम दिया जाता है इसके बाद भी कनहर व मलिया नदी से प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों ट्रैक्टरों के द्वारा अवैध बालू का खनन व परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बीती रात्रि को वन क्षेत्राधिकारी ने गश्त के दौरान ग्राम पंचायत फुलवार मलिया नदी से अवैध बालू का खनन कर के परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया जो फुलवार निवासी अवधेश गुप्ता पुत्र ईश्वरी गुप्ता का बताया जा रहा हैं जिसे रेंज ऑफिस पर लाकर वन अधिनियम के विस्तृत धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Read More नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ग्रामीणों के अनुसार विंढमगंज क्षेत्र के अंतर्गत कनहर और मलिया नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायतो से प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों ट्रैक्टर से अवैध बालू का खनन और परिवहन करके बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं वहीं बालू का अवैध खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।जानकारों का कहना हैं कि अबैध कार्य मे संलिप्त ट्रेक्टरों को जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पकड़ा जरूर जाता हैं लेकिन विस्तृत धाराओं में कार्रवाई न करने के बजाय छोटी रकम की जुर्माना वसूल कर गाड़ी को रिहा कर दिया जाता है।

हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार Read More हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

जिससे खनन माफियाओं का हौसला इतना बुलंद है कि गाड़ी को रिहा होते ही रात्रि को नदी से बालू लोड करके ट्रैक्टर का ड्राइवर तीव्र गति से गाड़ी को सड़कों पर दौडाते हैं जिसके कारण घरों के सामने बंधे जानवरो व सड़क पर चल रहे राहगीरों को भी जान का खतरा बना रहता है तथा रात्रि में ट्रैक्टर के शोर से आम जनमानस को सोना भी दुश्वार हो गया है।

बसरिया में कल से शुरू होगा डांडिया नृत्य कार्यक्रम Read More बसरिया में कल से शुरू होगा डांडिया नृत्य कार्यक्रम

 इस बावत रेंजर इमरान खान ने बताया कि अवैध बालू का खनन व परिवहन करने की सूचना मिलती थी जिसके क्रम में बीती रात्रि को ग्रस्त के दौरान मलिया नदी फुलवार से अवैध बालू लोड करके परिवहन कर रहे महिंद्रा ट्रैक्टर लाल रंग को पड़कर रेंज ऑफिस लाया गया है तथा वन अधिनियम के तहत विधि सम्मत कारवाई किया जा रहा है साथ ही साथ क्षेत्र में अवैध बालू का खनन और परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।उधर वन विभाग के द्वारा उक्त कार्रवाई से अवैध बालू खनन व परिवहन करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार