कुलपति ने बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो व बास्केटबॉल कोर्ट का किया उद्घाटन

  22वें अखिल भारतीय अंतर कृषि विवि राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के मद्देनजर तैयारियां तेज

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

कुमारगंज [अयोध्या]।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 22वें अखिल भारतीय अंतर कृषि विवि राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता के मद्देनजर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा परिसर में बास्केटबॉल के 2 कोर्ट, बैडमिंटन के 4, वॉलीबॉल के 4, कबड्डी के 3 और खो-खो के 2 कोर्ट का उद्घाटन किया।
 
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ-साथ खेल मैदान का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुलपति ने कहा कि विभिन्न खेलों कोर्ट बढ़ने से प्रतियोगिताएं सरलता के साथ संपन्न कराई जा सकेंगी साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास करने का अधिक मौका मिल सकेगा। 
 
इन दिनों प्रतियोगिता में सर्वोच्च पदक हासिल करने लिए कृषि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी सुबह और शाम के समय मैदान पर जमकर पशीना बहा रहे हैं। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए कोच लगाए गए हैं जो खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी ने बताया कि खिलाड़ियों के चैन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।शाम के समय खेल कराने के लिए तैयारी पूरी है।
कुलपति ने बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो व बास्केटबॉल कोर्ट का किया उद्घाटन
मैदान के चारों तरफ हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं। खेल ट्रैक को तैयार कर लिया गया है। इस राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धा में देशभर से 56 कृषि विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करने वाले हैं। इस उद्घाटन के मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष, सदस्य और प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार