सोनभद्र में फार्मर रजिस्ट्री के लिए कल विशेष अभियान, जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की

फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य 2 लाख 18 हजार 128 जिसके सापेक्ष अब तक 1 लाख 14 हजार किसानों की रजिस्ट्री

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश- जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जनपद के किसानों को सूचित किया है कि 30 अप्रैल 2025 को फार्मर रजिस्ट्री के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत, जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों और राशन डीलरों के माध्यम से किसानों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भेजकर पंजीकरण कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य की निगरानी जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि इस दौरान जनपद के सभी सीएससी खुले रहें और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर किसानों के पंजीकरण में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

जिन ग्राम पंचायतों में कल कैंप आयोजित किए जाएंगे, वहां के सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे कैंप में जाकर इस सुविधा का अवश्य लाभ उठाएं। यदि किसी किसान को कोई समस्या आती है, तो वे समाधान के लिए उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी और संबंधित तहसीलदार से संपर्क कर सकते हैं।

बलराम महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजन के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का  शुभारंभ। Read More बलराम महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजन के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का  शुभारंभ।

फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, खतौनी और आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ ले जाना होगा। फार्मर रजिस्ट्री तैयार होने के बाद किसानों को कई प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा, जिसमें किसान सम्मान निधि की किस्तों को आसानी से प्राप्त करना और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाना शामिल है।

ट्रक में प्रतिबंध पशुओं को ले जाते पुलिस ने पकड़ा  Read More ट्रक में प्रतिबंध पशुओं को ले जाते पुलिस ने पकड़ा 

जिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए जनपद में 2 लाख 18 हजार 128 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 1 लाख 14 हजार किसानों की रजिस्ट्री तैयार की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 52.1 प्रतिशत है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जनपद के सभी किसान भाइयों से पुरजोर अपील की है कि वे अपने निर्धारित कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अनिवार्य रूप से अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवा लें, ताकि वे सरकारी योजनाओं का सुगमता से लाभ उठा सकें।

खेत में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी Read More खेत में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें