इफको फूलपुर की टीम ने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में दी जानकारी
धान की फसल पर छिड़काव ड्रोन से इफको निशुल्क उपलब्ध कराएगी। कुदेशिया
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज। इस गर्मी के मौसम में 42 डिग्री तापमान में इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया टीम के साथ गांव गांव जाकर किसानों की चौपाल लगा रहे है जो किसानों के लिए कौतूहल का विषय बन गया है।
अब तक बेल्हा बांध जलालपुर भुलाई के पूरा जाफर पुर उर्फ बाबूगंज चांदोपारा कन्नौजा कला तथा आज कनेहटी गांव सभा में चौपाल लगाई गई। जिसमें किसानों को धान की फसल पर नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में बताया गया।
टीम ने छिड़काव की विधि, इसकी मात्रा तथा इसके लाभ के बारे में बताया।
वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने किसानों से वार्ता की तथा कहा कि नैनो उर्वरक फसल की पैदावार बढ़ाने में सहायक है अतः इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अपने जमीन के एक हिस्से में नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी का अवश्य प्रयोग करें तथा अंतर देखे।
उन्होने कहा कि आप सभी किसान इसका प्रयोग करें और यदि कोई समस्या हो तो हमारी टीम से सम्पर्क करें, हम तुरंत मदद मुहैया करवायेंगे। उन्होंने इस वर्ष इफको की तरफ से निःशुल्क ड्रोन उपलब्ध कराने की घोषणा की ।नैनो उर्वरक के बारे में जागरूकता अति आवश्यक है।
चौपाल में किसानों ने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रति काफी उत्साह दिखाया। इस दौरान ग्राम कनेहटी के ग्राम प्रधान अविनाश कुमार पटेल, हरीश गुप्ता,कोर्डेट प्राचार्य डॉ हरिशचन्द्र, जनसम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, राजेश सिंह किसान राम मूरत पटेल,शिवम पटेल, तेज प्रताप मौजूद रहे।
कार्य क्रम का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि इस समय प्लांट में वार्षिक मरम्मत का कार्य भी जोरो पर चल रहा है इसके बावजूद इकाई प्रमुख दोपहर के भोजन अवकाश को छोड़कर सीधे किसानों के चौपाल में जा रहे है और लगभग एक घंटा उनके बीच में नैनो के बारे जानकारी देने के बाद सीधे प्लांट के अंदर पहुंच जाते है।उनके इस मुहिम से पूरे प्लांट के लोग आश्चर्य चकित है क्योंकि ऐसा करते हुए इसके पूर्व किसी इकाई प्रमुख को नहीं देखा गया था।

Comments