नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अपराधियों ने युबक सेहथियार के बल पर बाईक और मोबाइल लुटा
गोली का निशाना चुकने पर हथियार के बट से किया घायल
त्रिवेणीगंज, सुपौल
जिले में अपराधियों का मनोबल दिन व दिन बढ़ते जा रहा है चोरी, गोलीबारी,लूट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कहीं पर अपराधी सरेआम गोली मार रहे हैं तो कहीं लूट में असफल होने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं रहे है . ताजा मामला जदिया थाना क्षेत्र का है जहाँ एक बाईक पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बाइक सवार को मार-पीट कर बाइक और मोबाइल लूट लिया।
घटना मानगंज के दतुआ थलही पुल के पास सोमवार की रात की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मधेपुरा जिला के भतनी कोपारी निवासी सूरज कुमार निजी कार्य से दतुआ आए थे।
काम पुरा होने के बाद वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान उक्त पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक रुकवाया। बाइक रोकते ही गाड़ी की चाभी छिनने लगे। विरोध करने पर हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान बदमाशों ने डराने धमकाने के उद्देश्य से एक फायर भी किया।
फायर करने के बाद बाइक और मोबाइल लूट कर तीनों बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद बदहवास हालत में पीड़ित सुरज ने इसकी जानकारी जदिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उससे पुछताछ की। बताया जाता है कि बदमाशों से जख्मी होने के बाद आस-पास के लोगों ने उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया। बाद में परिजनों ने भी वहां पहुंच कर उसकी खोज खबर ली।
संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा जा रहा है कि जदिया थाने के थानेदार सहित अन्य कई थानों के बाबू छातापुर थाना के थाने दार के रिश्तेदार की शादी में दावत और लजीज व्यंजन का मजा ले रहे थे।


Comments