शादी की खुशियों में पसरा मातम: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

त्रिवेणीगंज

थाना क्षेत्र के लालपट्टी स्थित धर्मकांटा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी के माहौल को मातम में बदल दिया। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे, एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक हाईवा ट्रक में जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के वक्त बाजार वार्ड संख्या 20 निवासी व्यवसायी रमेश गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार और जागुर निवासी 20 वर्षीय मुकेश कुमार कार से पिपरा से लौट रहे थे। कार चला रहे गोलू कुमार को नींद की झपकी लग गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पहले सुपौल सदर अस्पताल और फिर सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर और नाजुक बताया है।

Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, आधुनिक कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी Read More Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, आधुनिक कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी

सबसे दुखद पहलू यह है कि गंभीर रूप से घायल गोलू कुमार की बहन की शादी 21 अप्रैल को तय थी। घर में हल्दी और मटकोर की रस्में चल रही थीं। रिश्तेदारों की चहल-पहल और शहनाइयों की गूंज से घर का माहौल खुशियों से भरा था। लेकिन जैसे ही दुर्घटना की खबर पहुंची, खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती धमक और भरोसे का प्रतीक : मनीष जायसवाल Read More भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती धमक और भरोसे का प्रतीक : मनीष जायसवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों के उपचार और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

खजनी तहसील में तहसीलदार के विरोध में वकीलों का धरना-प्रदर्शन Read More खजनी तहसील में तहसीलदार के विरोध में वकीलों का धरना-प्रदर्शन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें