ट्रेलर की चपेट मे आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत।

घटना स्थल पर पहुँची पुलिस, जाँच में जुटि

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अनपरा थाना क्षेत्र का मामला

अजयंत कुमार सिंह (संवाददाता) 

अनपरा/सोनभद्र -

औड़ी रेणुकूट मुख्य मार्ग स्थित डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के समीप एक ट्रक की चपेट मे आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई l जानकारी के अनुसार एक अज्ञात महिला शनिवार की रात अपने घर पैदल जा रही थी, जैसे ही वह दुर्गा मंदिर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।

घटना से मुख्य मार्ग जाम हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अनपरा थाने ले आई l पुलिस शव की पहचान मे जुटी हुई है । बताया जा रहा है कि महिला बेलवादाह की निवासी बताई जा रही है उसके परिवार वालो को सूचित किया गया है l

CHOअंम्बुज मिश्रा के लापरवाही से उप स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर का समय से नही हो संचालन Read More CHOअंम्बुज मिश्रा के लापरवाही से उप स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर का समय से नही हो संचालन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें