गांव चलो अभियान: अजीत रावत ने किया ग्राम पंचायत जैत में घर- घर संपर्क
भाजपा के अजीत रावत ने सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया
गाँव चलो अभियान के तहत घर -घर जन संपर्क
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो)
जिले के गौरी शंकर मंडल के ग्राम पंचायत जैत में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने 'गांव चलो अभियान' के तहत घर-घर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
गांव चलो अभियान के तहत अजीत रावत ने गांव के लोगों से उनके घरों में जाकर संपर्क किया और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि कैसे वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
इस दौरान मंदिर और अन्य प्रतिष्ठित स्थानों की स्वच्छता के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजीत रावत ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत हम गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने और उनकी जरूरतों को समझने के लिए काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मोहित सिंह, बूथ अध्यक्ष अभिजीत सिंह लौरिक, शुभम यादव बच्चा लाल यादव बाबूलाल यादव मनोज कनौजिया, रवि कुमार, आलोक रावत, मोहित सिंह, रवि पासवान, संजय कुमार भारती, राकेश कुमार चौहान और अमित कुमार भारती सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

Comment List