दुद्धी के प्रधान को अज्ञात व्यक्ति ने दी जान से मारने की धमकी, परिवार दहशत में

स्थानीय थाने में तहरीर देकर लगाया न्याय की गुहार

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

प्रधान परिवार धमकी भरे कॉल से दहशत में

अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जनपद सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र स्थित गुलालझरिया ग्राम पंचायत के प्रधान त्रिभुवन यादव को मंगलवार रात एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने रात लगभग 9:06 बजे से 10:30 बजे के बीच प्रधान के मोबाइल नंबर पर बीस से अधिक बार कॉल किया।

कॉल करने वाले ने न केवल प्रधान को धमकाया, बल्कि उनकी मां, बहन और बेटियों के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोपी ने प्रधान को घर से उठाने और जान से मार देने की धमकी दी।

जे बी पब्लिक इंटर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित  Read More जे बी पब्लिक इंटर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित 

प्रधान त्रिभुवन यादव ने बताया कि आरोपी ने फोन पर कहा, "तुझे चीरकर फेंक दूंगा, जहां मिलोगे खत्म कर दूंगा।" प्रधान के पास इस पूरी बातचीत की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं। धमकी भरे फोन के बाद से प्रधान का पूरा परिवार दहशत में है।

आईसीएसएसआर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित  Read More आईसीएसएसआर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित 

प्रधान ने कोतवाली दुद्धी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

50,000 का ईनामिया वांछित अभियुक्त अवैध पिस्टल कारतूस के साथ गिरफ्तार  Read More 50,000 का ईनामिया वांछित अभियुक्त अवैध पिस्टल कारतूस के साथ गिरफ्तार 

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है और इस घटना के पीछे किसी संभावित साजिश की भी जांच कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments