राणा सांगा पर विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन सपा सांसद का पुतला फूंका

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे में बृहस्पतिवार को राणा सांगा पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। सांसद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका गया। क्षत्रिय वर्ग के कार्यकर्ता सांसद के राज्यसभा में राणा सांगा दिए गए एक विवादित बयान को लेकर नाराज हैं। इस बयान से नाराज कार्यकर्ताओं ने किसान नेता रमेश सिंह के नेतृत्व में तेजगांव परिसर से रैली निकाली और गुरबक्शगंज चौराहे पर पहुंचकर विरोध जताया।
 
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद रामजीलाल सुमन के बयान की कड़ी निंदा की। नेता रमेश सिंह का कहना है कि वीर योद्धा राणा सांगा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा और वे इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर आशीष प्रताप सिंह, सुरेश आचार्य, राजेश फौजी, रवी सिंह, विश्वास बहादुर सिंह, शुभम सिंह, बीके सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह सहित कई क्षत्रिय सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments