2027 में अहंकारी सरकार को बदलना प्रथम उद्देश्य:- विक्रम पांडे
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
On
हरदोई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे व शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित का मनोनयन होने के बाद प्रथम जिला आगमन पर कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। हरदोई जिले की सभी सीमाओं पर कांग्रेसियों ने अभिनंदन किया।सर्वप्रथम दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने अबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहर के सुप्रसिद्ध बाबा मंदिर जाकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इसके उपरांत पुलिस ग्राउंड के समक्ष स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत जिला व शहर अध्यक्ष ने पैदल मार्च करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यालय तक कूच किया। जहां पहुंचने पर उन दोनों का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत ,अंशु अवस्थी, पूर्व प्रदेश महासचिव वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह, अभिषेक पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, डॉ राजीव सिंह लोध, अजय सिंह,वरिष्ठ नेता सुनील पांडे, किरण शर्मा,कुलदीप मिश्रा,प्रवीण आदि लोगों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि कार्यकर्ताओं की हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है, उसको निर्वहन करने की पूरी कोशिश करूंगा जो हरदोई जिले में पिछले 30 वर्षों से सूखा पड़ा है उसको तोड़ने का आवश्यक प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा देश में जो अराजकता है उसको दूर करने का कार्य केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। हम सब राहुल गांधी, अजय राय के सिपाही हैं उनके नीतियों को जनता तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।
पूर्व प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त सम्मानित चरणों को बहुत-बहुत बधाई। अच्छा लगता है कि जब नई पीढ़ी हमारा उत्तराधिकार बनकर हमारी चीजों को संभालती है। हम सब की ढेर सारी शुभकामनाएं हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव व बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे सुभाष पाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का बहुत-बहुत धन्यवाद जो जिम्मेदारी जिले के दो युवाओं को दी गई है हम सभी उम्मीद करते हैं कि आने वाले 2027 से विधान सभा चुनावों में इंडिया गठबन्धन की सरकार को लोग अपना आशीर्वाद जरूर प्रदान करेंगे।
उपरोक्त कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य अमलेंद्र त्रिपाठी , प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल आउट रीच आफताब हैदर , प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस अजीत विशाल , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तालिब खान ,महिला जिला अध्यक्ष सुनीता देवी , जिला उपाध्यक्ष गुफरान कौशर ,पूर्व महासचिव लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा , सोशल मीडिया अध्यक्ष महताब अहमद , पूर्व प्रत्याशी , ओमेंद्र वर्मा , पूर्व प्रत्याशी , आकांक्षा रावत सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 12:08:35
Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर आने वाले दिनों में ठंड...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List