केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का सोनभद्र दौरा

केंद्रीय मंत्री का संशोधित कार्यक्रम

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

 सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी का जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम 22 मार्च,2025 को निर्धारित है।

मंत्री भारत सरकार 22 मार्च, 2025 को अपरान्ह 2.30 बजे सर्किट हाउस में आगमन होगा, अपरान्ह 2.30 बजे सर्किट हाउस में पार्टी के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगें, इसके पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय में आगमन होगा।

गोरखपुर: ओवरब्रिज पर मौत का सन्नाटा! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र आकाश पांडेय की छीन ली जिंदगी  Read More गोरखपुर: ओवरब्रिज पर मौत का सन्नाटा! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र आकाश पांडेय की छीन ली जिंदगी

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगें, इसके बाद केंद्रीय मंत्री द्वारा कार्यान्वयन के लिए स्वीकृत परियोजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण करेंगें। पेट्रोलियम मंत्री द्वारा मेडिकल कालेज सोनभद्र के प्राचार्य को लाइफ सपोर्ट मेडिकल वैन की चाबी भेंट किया जायेगा।

ओबरा थर्मल पावर परियोजना मुख्य महाप्रबंधक के आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह Read More ओबरा थर्मल पावर परियोजना मुख्य महाप्रबंधक के आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह

इसके पश्चात मंत्री हरदीप सिंह पुरी मीडिया प्रतिनिधियों को बाइट देंगें, अपरान्ह 04.30 बजे पेट्रोलियम मंत्री का विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आगमन होगा,तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत एवं अभिनन्दन होगा, इसके पश्चात सदस्य सचिव विवेक कुमार द्वारा स्वागत भाषण होगा।

गरीब बच्चों को होली के शुभ अवसर पर उपहार वितरण किया गया  Read More गरीब बच्चों को होली के शुभ अवसर पर उपहार वितरण किया गया 

इसके पश्चात उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, प्रेसीडेन्ट सोनभद्र तीरंदाजी एसोसिएशन एवं पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार द्वारा आयोजित कायक्रम को सम्बोधन किया जायेगा, इसके पश्चात श्री पुरी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस-वार्ता करेंगें, तत्पश्चात अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेंगें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार