रेणुकूट, सोनभद्र में विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने दी होली की शुभकामनाएं

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अजीत सिंह ( ब्यूरो) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-रेणुकूट-समाजसेवी विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं द्वारा एक-दूसरे की खुशियों का ख्याल रखते हुए होली मनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके शुभकामना संदेश के लिए धन्यवाद दिया गया।

डब्लू सिंह ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जो हमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि हमें एक-दूसरे की खुशियों का सम्मान करना चाहिए और मिलकर खुशियां मनानी चाहिए। होली लोगों को एक-दूसरे के करीब लाती है और पुरानी दुश्मनी और मतभेदों को भुलाने में मदद करती है।

यह त्योहार हमें सभी के साथ मिलजुल कर रहने और समानता और एकता का भाव बढ़ाने की शिक्षा देता है। होली का त्यौहार सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है।

गोरखपुर : सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र की  गई जान, गैर-इरादतन हत्या में चालक गिरफ्तार Read More गोरखपुर : सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र की गई जान, गैर-इरादतन हत्या में चालक गिरफ्तार

आज के अशांत और मतभेदों से भरे समय में, होली का संदेश और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यह हमें शांति और सद्भाव से रहने की याद दिलाता है। डब्लू सिंह ने सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।

अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गए और पहिए के नीचे दब गए Read More अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गए और पहिए के नीचे दब गए

About The Author

Post Comments

Comments