12वर्षीय मासूम की मौत, सूत्रों की माने तो पिता ने ही शराब के नशे में की पुत्री की हत्या

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

तालगांव-  सीतापुर कोतवाली तालगांव क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शाह आलमपुर मजरा पट्टी सेवई गांव निवासी राजेश कुमार की पुत्री उम्र 12वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
 
ग्रामीणों ने तालगांव पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  ग्रामीणों की माने तो पिता ने ही पुत्री को मौत के घाट उतारा है किंतु कोई साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किए जा सके। तालगांव कोतवाली प्रभारी दीपक राय  ने बताया कि मामले में कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है जांच की जा रही है जांच में दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें