जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा किया।

शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा न करने वाले कार्यालयाध्यक्षों को कार्यवाही के निर्देश-जिलाधिकारी

अजय यादव Picture
Published On

अजीत सिंह ( ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के अंतर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं और सेवाओं की संबंधित अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उन्हें शत-प्रतिशत पूरा करते हुए ए ग्रेड में लाना सुनिश्चित करें।

समीक्षा बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।

गिरीश चंद्र शुक्ला बनाए गए इसौली विधानसभा के प्रभारी जिम्मेदारी, समर्थकों में हर्ष Read More गिरीश चंद्र शुक्ला बनाए गए इसौली विधानसभा के प्रभारी जिम्मेदारी, समर्थकों में हर्ष

निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाए, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पाई जाएगी उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जाएगा,जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्षों की होगी।जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों द्वारा भवन अथवा सड़क निर्माण में वन विभाग से आपत्ति संबंधी प्रकरण है, तत्काल पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाए, ताकि समय से समस्या का समाधान कराया जा सके।उन्होंने पेयजल परियोजना की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि आगामी गर्मी के दिनों में जनपद में जो भी पेयजल परियोजनाएं अधूरी हैं, उनका निर्माण कार्य तत्काल पूरा किया जाए, इसमें शिथिलता न बरती जाए। गर्मी के दिनों में पानी की अधिक आवश्यकता होगी, इसलिए जनपद में पानी उपलब्ध हो सके, इसकी तैयारी पूरी कर ली जाए, ताकि लोगों को गर्मी के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी की कमी न होने पाए।सोन नदी के साथ ही अन्य बड़े जलाशयों का पानी नहरों में छोड़ने से पहले स्टोर किए गए जल स्तर की समीक्षा अवश्य कर ली जाए, ताकि आगामी गर्मी के दिनों में जनपद में पानी की उपलब्धता बनी रहे।

290.50 करोड़ रुपये से सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार Read More 290.50 करोड़ रुपये से सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों की प्रगति में तेजी लाते हुए ए ग्रेड की श्रेणी में लाया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, प्रभागीय वनाधिकारी, सोनभद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे।

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Read More नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार