अडानी फाउंडेशन और एसीसी सीमेंट द्वारा महिलाओं के लिए साबुन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम

महिलाओं को रोजगार के अवसर।

अडानी फाउंडेशन और एसीसी सीमेंट द्वारा महिलाओं के लिए साबुन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम

अजीत सिंह ( ब्यूरो) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश

अडानी फाउंडेशन और एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा संयुक्त रूप से सतत आजीविका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पनारी पंचायत के ओबरा गांव में महिलाओं के लिए बकरी के दूध से साबुन निर्माण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी और एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक एमजी रवी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत प्रयास कर रहा है।

निर्वाचन आयोग ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियाँ बदलीं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश Read More निर्वाचन आयोग ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियाँ बदलीं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अडानी फाउंडेशन के प्रमेश बालान, प्रशिक्षिका संजू कुशवाहा और पनारी एवं कोटा पंचायत के समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आय का स्रोत प्रदान करने में मदद करेगा। बकरी के दूध से बने साबुन की बाजार में अच्छी मांग है, जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

ब्रह्मानंद जी के 131वें जन्मदिवस पर ब्रह्मानंद महाविद्यालय में खेल महाकुंभ, प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक Read More ब्रह्मानंद जी के 131वें जन्मदिवस पर ब्रह्मानंद महाविद्यालय में खेल महाकुंभ, प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel