गन्ने से भरी डबल ट्रॉलियों में घुसी कार, तीन दोस्तों समेत चार की मौत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

निघासन खीरी - ढखेरवा निघासन स्टेट हाईवे पर हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी डबल ट्रॉलियों में तेज रफ्तार कार घुस गई। कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पंक्चर बना रहे एक मिस्त्री ने भी बाद में दम तोड़ दिया। तीन गंभीर घायल हो गए। कस्बे के पटेल नगर निवासी शिवसागर ने बताया कि रात सवा दस बजे उनका 22 वर्षीय बेटा दिग्विजय अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ कार से ढखेरवा जा रहा था। हाजरा फार्म के पास एक ट्रैक्टर गन्ना लदी डबल ट्रॉलियां जोड़े खड़ा था। एक ट्रॉली के पहिये में पंक्चर हो गया था। इसी बीच पीछे से कार ट्रॉली में जा टकराई।
 
हादसे में कार सवार चौधरी पुरवा के संजय (24), रजनीश (19), लवकुश (23) निवासी लखहा की मौके पर मौत हो गई। पंक्चर जोड़ रहे सिंगाही निवासी अंसार (26) घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। कार में सवार चौधरी पुरवा के दिग्विजय (21), अरुण (19), रवि (24) निवासी घनश्याम पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए।? हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र और सीओ महक शर्मा ने मौका मुआयना किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें