पीएसी जवान ने महाकुंभ मेला में छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालु की परिजनों से मिलाया।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
पीएसी बल महाकुंभ मेला में अन्नपूर्णा राठौर और उनकी दादी सत्यभान राठौर व रामसेवक जायसवाल निवासी छत्तीसगढ़ देवरथ नाल महावीर चौराहा व सोमेश्वर चौराहे पर अपने परिवार से बिछड़ गई थी। ड्यूटी पर तैनात 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज "सी" दल के आरक्षी गोविंद द्विवेदी व वीरेन्द्र कुमार यादव के अथक प्रयास से उनके परिजन चित्रभान जायसवाल से मिलवाए।
यात्रियों द्वारा जवानों कि भूरिं भूरिं प्रशंसा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी श्री सुजीत पांडेय द्वारा उक्त जवानों के इस साहसिक कार्य की प्रसंशा करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन डॉ0 राजीव नारायण मिश्र, आईपीएस द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।


Comments