एसडीएम के कुशल नेतृत्व में आईजीआरएस निस्तारण में महराजगंज को मिला प्रथम स्थान।             

एसडीएम के कुशल नेतृत्व में आईजीआरएस निस्तारण में महराजगंज को मिला प्रथम स्थान।             

महराजगंज(रायबरेली) -  उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव के कुशल निर्देशन  व तहसीलदार मंजुला मिश्रा के कुशल नेतृत्व में जनता द्वारा की गई मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के लिए लगातार प्रदेश में दूसरी बार तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 
 
बताते चले कि तेजतर्रार उप जिलाधिकारी सचिन यादव के निर्देशन में महराजगंज तहसील में कार्यरत सभी कर्मचारियों द्वारा अपने मातहत अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सतत पालन किया जा रहा है। वहीं उप जिला अधिकारी द्वारा समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था, कि क्षेत्र के किसी भी पीड़ित व्यक्ति द्वारा किए गए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से सुनिश्चित किया जाए तथा वादकारियों द्वारा किए गए।
 
शिकायतों का फोन कर  फीडबैक भी लिया जाए तथा उनका पक्ष सुना जाए जिसको गंभीरता से लेते हुए तहसील के कर्मचारियों द्वारा उप जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन किया गया जिसका प्रतिफल ये रहा कि महराजगंज तहसील आईजीआरएस के माध्यम से आईं शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
 
 उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने बताया कि सभी अधीनस्थों को समयावधि में शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके निपटारे के निर्देश दिए गए हैं, सभी ने मनोयोग से काम किया है, जिससे तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel