नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कालेज की छात्रा को होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
कानपुर। थाना बर्रा क्षेत्र के अंतर्गत एक ही स्कूल में पढ़ रहे एक छात्र ने छात्रा को एक होटल में लेजाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ ग़लत कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महेश कुमार ने बताया कि एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके ही कॉलेज के एक छात्र ने उसे होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर गलत कार्य किया, वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है।

Comments