खजनी ब्लाक परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

ब्लाक प्रमुख अंशु सिंह व खण्ड विकास अधिकारी रमेश शुक्ला ने झण्डा रोहण कर दिलाई शपथ

खजनी ब्लाक परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी

खजनी, (26/01/2025) आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास खंड खजनी मुख्यालय पर धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। ब्लाक प्रमुख श्रीमती अंशु सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर खंड विकास विकास अधिकारी रमेश शुक्ल सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ वातावरण देखा गया। ब्लाक प्रमुख श्रीमती अंशु सिंह ने अपने संबोधन में देश की एकता और अखंडता के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हम अपने देश के संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व को मनाया।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel