गांजा तस्करों से साठगांठ पर चौकी प्रभारी सस्पेंड
कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात
सिराथू तहसील प्रभारी नितिन कश्यप
सिराथू संवाददाता।
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर चौकी इंचार्ज को गांजा तस्करों को बचाने के आरोप में एसपी ने मंगलवार की रात निलंबित कर दिया एसपी की इस कार्यवाई से हडकंप मचा गया। कोखराज थाना क्षेत्र में गांजे की तस्करी अचानक तेज हो गई थी। नारकोटिक्स विभाग से भी इसकी जानकारी पुलिस को दी जा रही थी। इसके अलावा गांजा तस्करों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी जा रही थी।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शहजादपुर चौकी प्रभारी अंशुमान मिश्रा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था आरोप था कि गांजा तस्करों के खिलाफ चौकी प्रभारी कार्रवाई नहीं कर सके। यह भी आरोप है कि वह उनके बचाव में रहे। इसकी जानकारी होते ही एसपी ने मंगलवार की रात चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।

Comments