चोरी छिपे खूब बिक रहा है प्रतिबंधित मांझा

चाइनीज मांझे की बिक्री करते एक को पुलिस ने उठाया, हजारों का माल बरामद

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

संवाददाता मोo अरशद

 

शाहजहांपुर में कांस्टेबल की मौत के बाद खेतासराय में छापेमारी

 

खेतासराय (जौनपुर)

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई Read More पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई

शाहजहांपुर जिले में चाइनीज मांझे से एक पुलिसकर्मी की मौत के बाद जौनपुर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। 

नए यमुना पुल से कूदकर बिजली कर्मी ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप। Read More नए यमुना पुल से कूदकर बिजली कर्मी ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप।

पतंगबाजी के दौरान आये दिन चाइनीज मांझे के प्रयोग के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं । जिसके चलते लोग घायल हो रहे हैं। कई लोग तो अपनी जान भी गंवा रहे हैं जिसके दृष्टिगत राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने चाइनीज मान्झे की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने का निर्देश दिया।

गौ माता को राज्य माता घोषित करने के लिए धर्म युद्ध के लिए शंकराचार्य लखनऊ रवाना। Read More गौ माता को राज्य माता घोषित करने के लिए धर्म युद्ध के लिए शंकराचार्य लखनऊ रवाना।

जिसके अनुपानल में खेतासराय पुलिस ने रविवार को कस्बे में चोरी छिपे चाइनीज मांझा बेच रहे पवन गुप्ता पुत्र पूरनमल गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 9 गोलाबाजार के दुकान पर छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकानदार पवन गुप्ता को हिरासत में लेकर दुकान में तलाशी ली।

इस दौरान वहां छिपा कर रखे गये 250 अंटा चाईनीज/ नाइलान तांत पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है।

छापेमारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ कस्बा चौकी इंचार्ज मो. तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक लल्लू सिंह , कांस्टेबल वीरेन्द्र प्रसाद अन्य रहे। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति पवन कुमार गुप्ता उपरोक्त को कड़ी चेतावनी देकर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।

About The Author

Post Comments

Comments