कुशीनगर : अवैध बालू खनन में बालू लदी करीब 20 ट्रैक्टर को लखनऊ की टीम ने पकड़ा , माफियाओं में मची हड़कंप 

बिहार में बालू खनन की आड़ में यूपी में कुशीनगर जिले के चिरैहवा, कटाई भरपुरवा में बड़े पैमाने पर चल रहा अवैध बालू खनन का कारोबार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

फाइल फोटो

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद रौनियार 

कुशीनगर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम लखनऊ से आई खनन अधिकारियों की टीम द्वारा पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरैहवा पीपी बांध निकट गंडक नदी में अवैध खनन से बालू लोडिंग कर लौट रही करीब 20 ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किए जाने की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। 

बताते चले कि इसी प्रकार खड्डा तहसील क्षेत्र के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गंडक नदी में महीनों से अवैध खनन कर कारोबार दबंग बेलगाम माफियाओं द्वारा सफेद पोश और पुलिस की मिली भगत से हर दिन सैकड़ों ट्रालियां रातों रात चल रही है जिससे लाखों का धंधा का कारोबार चरम पर चल रहा है।
 
फाइल फोटो 
Screenshot_2025-01-03-21-46-58-115_com.google.android.apps.photos-edit
लेकिन इस अवैध बालू खनन कारोबार से खनन अधिकारी हो या जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन आंख बंद कर लिया है। इस विडंबना को हर कोई आसानी से समझ सकता है।
उपरोक्त घटनाक्रम की जानकारी लेने के लिए अभी अभी जिला खनन अधिकारी से फोन कर जानकारी लेने की प्रयास किया गया है लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ है।
पिपरासी थाना क्षेत्र, पीपी तटबंध बिहार के सुगौली में सिल्ट सफाई के नाम पर सैकड़ों एकड़ जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का कारोबार यूपी के जिला कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर तक बालू धंधा का कारोबार फैला हुआ है। विडंबना कहे या दुर्भाग्य की बात है इस अवैध खनन कारोबार से हाल ही में करोड़ो की लागत से कटाई भरपुरवा खड्डा–बांध का पिच बना है जो टूट कर बिखर गया है। बिहार की खनन यूपी की सड़क मार्ग बर्बाद होने पर भी कोई जिम्मेदार संज्ञान नहीं ले रहा है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें