वर्षों से टूटी है पुलिया की रेलिंग, बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा नहर विभाग

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

जहां सरकार सूबे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति चिन्तित है वहीं अम्बेडकरनगर के नहर विभाग के जिम्मेदार प्राशासनिक अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में पड़े हुए हैं। जिले से होकर बहने वाली शारदा सहायक नहर जहां पिछले कई वर्षों से सफाई के अभाव में संकुचित हो रही है वहीं इसी नहर पर शुक्लहिया गांव के पास बनी एक पुलिया वर्षों से रेलिंग विहीन है।

जानकारी के लिए यह बताते चले कि यह पुलिया लोगों के लिए इतनी उपयोगी है कि दिन रात इस पुलिया से होकर हजारों लोग आवागमन करते रहते हैं। यह पुलिया जिले के एक अंतर्जनपदीय गौहनिया मार्ग पर अकबरपुर अयोध्या मार्ग से लगभग 4 किलो मीटर पर शारदा सहायक नहर पर स्थित है। 

सबसे सोचनीय विषय यह है कि इस पुलिया की दुर्दशा से शायद ही कोई जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ हो लेकिन इसकी रेलिंग बनवाने की जहमत उठाने को कोई भी तैयार नहीं हो रहा है। जबकि इस पुलिया पर रेलिंग न होने से दुर्घटनाएं भी होती रहती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से यह प्रतीत होता है कि किसी जानलेवा दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है।

होली मेलजोल के जरिए भारत के स्वभाव का दर्शन है- प्रमोद तिवारी Read More होली मेलजोल के जरिए भारत के स्वभाव का दर्शन है- प्रमोद तिवारी

About The Author

Post Comments

Comments