पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटिया तिराहे पर बस अनियंत्रित होकर पलटी लगभग 20 यात्री हुए घायल 

घायलों को विभिन्न अस्पतालों में किया भर्ती, बस में सवार थे30 यात्री 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। आज दिनांक 05.12.24 को समय करीब 02.00 बजे पीआरवी 0683 व पीआरवी 0414 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुनाल टूरिस्ट बस सर्विस की बस संख्या यूपी 35 टी 3771 जो कि रामा पैलेस पनकी मंदिर के पास पनकी से कोयला नगर रामादेवी लौट रही थी। जो भाटिया तिराहा के आगे रेलवे पुल के पास असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें लगभग 30 व्यक्ति बैठे हुये थे। जिनमें लगभग 20 व्यक्ति घायल हो गये हैं जिनको प्राथमिक उपचार हेतु अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
  कमिश्नरेट पुलिस की जानकारी के अनुसार राजा राम हास्पिटल पनकी में 4 व्यक्ति भर्ती कराये गये हैं  कुसुम यादव पत्नी अवध नरेश यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी गोविंद नगर कानपुर नगर, ममता यादव पत्नी चंद्रवीर सिंह यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी गोविंद नगर कानपुर नगर, सीमा यादव पत्नी प्रदीप यादव निवासी घंटाघर हल्सी रोड थाना कलेक्टरगंज, नेहा पत्नी शिव गोविंद निवासी गोपाल नगर  यशोदा नगर कानपुर।
 
IMG-20241205-WA0171महावीर हास्पिटल पनकी में किशोर शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी गोपाल नगर थाना बिधनू, नीरज यादव पत्नी शिव शंकर यादव निवासी  गोपाल नगर, रमेश सिंह यादव पुत्र  रामचंद्र निवासी ग्राम निमौली थाना अकबरपुर कानपुर देहात, सुमित यादव पुत्र जगरूप सिंह यादव निवासी गंगापुर गांव कानपुर, सुनीता यादव पत्नी सुमित यादव निवासी गंगा पूर्व गांव कानपुर, प्रियंका यादव पत्नी आशीष यादव निवासी घंटाघर कानपुर, को भर्ती किया गया है।
 
सीएचसी हास्पिटल कल्यानपुर में शिव गोविंद यादव पुत्र शिवाधर उम्र 45 वर्ष निवासी गोपालनगर यशोदा नगर, लखन पुत्र मदन उम्र 50 वर्ष निवासी भीजोना थाना घाटमपुर,  सुनील पुत्र सोहनलाल उम्र 40 वर्ष निवासी चंद्रपुर गांव थाना सांढ़, विजयलक्ष्मी पत्नी राम सजीवन उम्र 50 वर्ष निवासी गोपालनगर यशोदा नगर,  अंशु शर्मा पुत्र किशोर शर्मा उम्र 17 वर्ष निवासी नौबस्ता, एम झा पुत्र श्रीकांत झा उम्र 40 वर्ष निवासी गोपालनगर यशोदा नगर को भर्ती कराया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें