दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्यक्षियों ने प्रचार की पकडी रफ्तार, राजनाथ सिंह,पीएम मोदी,नड्डा समेत केजरीवाल तक उतरें रण में झोंक दी ताकत

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्यक्षियों ने प्रचार की पकडी रफ्तार, राजनाथ सिंह,पीएम मोदी,नड्डा समेत केजरीवाल तक उतरें रण में झोंक दी ताकत

स्वतंत्र  प्रभात। एसडी सेठी।

दिल्ली। की सातों लोकसभा सीटों  पर छठे चरण के तहत शनिवार 25 मई  को मतदान होने जा रहा है।  राजधानी दिल्ली में इस वक्त 44 से 45 के तापमान ने मतदाताओ को घरो में छिपने को मजबूर कर दिया है। पर तमाम उम्मीदवारों ने भी बढे हुए पारे को ठेंगा दिखाते हुए अपने -अपने क्षेत्रों में रोड शो,पद यात्राओ के सिलसिले में सुबह -सवेरे ही 5 बजे पार्को, जिम आदि में पहुंचकर मतदाताओ से संवाद,मेल मिलाप शुरू कर दिया है। इसी कडी में नोर्थ-ईस्ट सीट से भाजपा प्रत्यक्षी मनोज तिवारी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शौ निकाला और रैली को भी संबोधित किया।

इस सीट से मुख्य मुकाबला कांग्रेस+आप के संयुक्त प्रत्यक्षी कन्हैया कुमार के अलावा दो बार के सांसद रहे बैकुंठ लाल शर्मा प्रेम की बेटी निवेदिता शर्मा प्रेम भी दोनों को टक्कर दे रही है। वह राष्ट्रीय जनलोक पार्टी सत्य (आरजेपी) की और से चारपाई के निशान पर चुनाव लड रही है। निवेदिता शर्मा डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर रही है।उनकी टीम में क्षत्रीय समाज, राजपूत समाज के साथ पंजाबी समाज के बडी संख्या में लोग जुटे हुए है।  हालांकि निवेदिता शर्मा भाजपा की ही अधिकारी है। बावजूद इसके वह भाजपा के मनोज तिवारी को ही नुकसान पहुंचा रही है। सोमवार को उस्मान पुर चौथे पुस्ते पर कांग्रेस+आप के संयुक्त उम्मीदवार कन्हैया  कुमार को एक शख्स  माला पहनाने के बहाने आया उनके मुंह पर काली स्याही फेंकी और थप्पड जड दिए। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया । पर बुद्धवार को कोर्ट से बेल पर छूटकर आ गया। 

दिल्ली के सबसे बडे लोकसभा क्षेत्र नोर्थ वेस्ट की रिजर्व सीट  से मैदान में मुख्य मुकाबला भाजपा के योगेन्द्र चंदौलिया और कांग्रेस+ आप के संयुक्त उम्मीदवार उदित राज के बीच है। हालांकि उदित राज 2014 में बीजेपी से चुनाव लड़ थे लेकिन अब वो कांगेस पार्टी में है। मतदाताओ में उदित राज को लेकर बेहद गुस्सा दिखाई दे रहा है। इसलिए भी भाजपा के कैंडीडेट योगेन्द्र चंदौलिया का पलडा भारी दिखाई देता है। मंगलवार को योगेन्द्र चंदौलिया के समर्थन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड किया। रैली भी की। रोड शो के दौरान सडक के दोनो ओर लोग  हाथों में भाजपा के झंडे थामे नारे लगाते हुए नगाड़े की थाप पर नाचते दिखाई दिए।

इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश गिरी ,पूर्व पार्षद मनीष चौधरी, मंडल महिला  मोर्चा अध्यक्ष  डिंपल चावला, प्रवीण गुप्ता,राजेंद्र भाटिया समेत हजारों लोगों की अपार भीड के जन समर्थन से भाजपा उम्मीदवार योगेन्द्र चंदौलिया की जीत की उम्मीद जताई जा रही है।  वहीं वेस्ट दिल्ली से भाजपा प्रत्यक्षी कमलजीत सहरावत और आप के महाबल मिश्रा के के बीच टक्कर है। बुद्धवार को भाजपा प्रत्यक्षी कमलजीत सहरावत के समर्थन मे पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर-14 स्थित वेगास माॅल के सामने डीडीए पार्क में बडी रैली की रैली में हजारों की संख्या में महिला-पुरूषों  की मौजूदगी से इस सीट पर भाजपा प्रत्यक्षी का पलडा भारी दिखाई दे रहा है। कमलजीत सहरावत दिल्ली की पूर्व मेयर रही हैं।

वहीं द्वारका बी से पार्षद रही हैं, इसके अलावा  सोशल वर्कर्स भी है। वहीं दूसरी ओर मुकाबले में आप +कांग्रेस के संयुक्त प्रत्यक्षी महाबल मिश्रा है। मिश्रा द्वारका सीट से विधायक है। निगेटिव  सेंटीमेंट नहीं है। जन सुलभ नेता की छवी है।  इसके अलावा न ई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज का मुकाबला आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से है। भारतीय वर्तमान में विधायक है। इनके खिलाफ पत्नी के उत्पीडन का मामला दर्ज है। वहीं बांसुरी सुषमा स्वराज की बेटी है। चांदनी चौंक सीट से व्यापार मंडल से भाजपा के  प्रवीण खंडेलवाल का मुकाबला कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल से है। यहां से  2019 में भाजपा के हर्षवर्धन सांसद चुने गए थे। इस बार मुकाबला खासा कडा बताया जा रहा है।

Screenshot_20240522_193853_Google

दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रामवीर सिंह विधूडी और आप + कांग्रेस के सही राम पहलवान के बीच तगडा मुकाबला है।यहां से भी बीजेपी कैंडीडेट राम वीर सिंह विधूडी पहलवान को पटखनी देते दिखाई दे रहे है। वहीं पूर्वी दिल्ली से भाजपा से हर्ष मल्होत्रा और आप+ कांग्रेस के कुलदीप कुमार के बीच कांटे की टक्कर है। पर आम आदमी पार्टी के मुखिया, सीएम और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सत्येंद्र जैन के अलावा आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर मारपीट और  बदसलूकी के मामले में पी एस की गिरफ्तारी ने आप पार्टी का माहौल बिगाड दिया है। इसी के मद्देनजर मतदाताओ का रूझान बीजेपी की तरफ मुड गया है। इससे साबित होता है कि भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत की खुमारी अभी से दिखाई देने लगी है। 4 जून को  परिणाम घोषित होने पर सभी दलों की असलियत सामने आ जाएगी। 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

देश के 21 राज्यों से 150 शिक्षाविद कल पहुंचेंगे कृषि विश्वविद्यालय आयोजित  बैठक में लेंगे हिस्सा देश के 21 राज्यों से 150 शिक्षाविद कल पहुंचेंगे कृषि विश्वविद्यालय आयोजित  बैठक में लेंगे हिस्सा
मिल्कीपुर, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय  में आज से तीन दिनों तक शिक्षाविदों का जमावड़ा रहेगा। इस...

अंतर्राष्ट्रीय

Italy में मेलोनी ने की खास तैयारी जी-7 दिखेगी मोदी 3.0 की धमक Italy में मेलोनी ने की खास तैयारी जी-7 दिखेगी मोदी 3.0 की धमक
International Desk इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को 50वें जी-7 शिखर सम्मेलन...

Online Channel