अराजकता और लूट की स्थली बना विंध्याचल धाम

चल रहा अवैध वाहन स्टैंड, सड़क किनारे खड़े ठेले वालों से वसूला जा रहा 3 हजार रुपया प्रतिमाह, पीड़ितों ने बयां किया दर्द

अराजकता और लूट की स्थली बना विंध्याचल धाम

स्वतंत्र प्रभात 
मीरजापुर। आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रुप में विंध्याचल धाम को योगी आदित्यनाथ विकसित करने में लगे है। इसी के साथ धाम में बह रही भक्ति, शक्ति और शांति को खत्म करने के लिए अराजक तत्वों की सक्रियता बढ़ती जा रही हैं। कायदे कानून को दर किनार कर अनैतिक कृत्य की चर्चा आये दिन सुर्खिया बटोर रही हैं। क्षेत्र में नशे के व्यापार, यात्रियों पर हमले के बीच नया मामला जबरन वसूली का सामने आया है। बंगाली चौराहा पर करीब दो दर्जन ठेलें सड़क की पटरी पर लगाए जा रहें।
 
ठेले वालों से जबरन 3 हजार रुपया वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं सड़क की पटरी पर यात्रियों के वाहन खड़ा कराकर दर्शनार्थियों से स्टैंड के नाम पर वसूली की जा रही हैं। इन दिनों बंगाली चौराहा पर बैरिकेटिंग लगा दिया गया है। जहा पिकेट पर पुलिस के जवान खड़े रहते हैं। इसके बावजूद आए दिन मां के भक्तों के साथ मारपीट और बदसूलकी किया जाता है। धाम में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की चर्चा होती हैं। लेकिन वह कुर्सी से हटते ही कागज पर दफन हो जाती हैं।
 
अस्पताल रोड़ पर वाहन पहुँचते ही कुछ लोग जबरन वाहन रोकने लगते हैं। आगे रास्ता बंद होने और मन्दिर पास होने का हवाला देकर यात्रियों को आगे बढ़ने ही नहीं देते। अवैध रुप से चल रहे वाहन स्टैंड के प्रति नगर पालिका और पुलिस महकमे की अनदेखी जांच का विषय है। आका के सह के चलते अवैध स्टैंड चालकों का मन बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ राजस्व की आमदनी घट रही है। लोग लाइसेंस लेते तो राजस्व मिलता। लेकिन भक्तों को उनकी हालत पर छोड़ कर सेवा के नाम पर शोषण का खेल जारी है।
 
गत दिनों अमरावती चौराहा निवासी एक बेबस पिता अपने बेटे को लंबे समय तक जेल में डालने की फरियाद लेकर पहुंचा था। उसका दर्द था कि उसका बेटा हेरोइन का नशा करने लगा है। इसके लिए घर का सामान भी बेंच रहा है। क्षेत्र में खुले आम नशे के व्यापार के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार बताया। कहा कि उसका नाम क्षेत्र के सब लोग जानते है फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। लोगों का घर उजड़ रहा है। चुप्पी साधने वालों का कभी भी भला नहीं होगा। लोगों की आह उन्हें खा जायेगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel