मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

सीएम ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना*

मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित अयोध्या जरूरी- सीएम योगी
 
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।
 
हनुमानगढ़ी के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन का हाल हाल-चाल जाना। इससे पहले 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, 23 जनवरी को व्यवस्थाओं का जायजा लेने व 11 फरवरी को कैबिनेट संग दर्शन-पूजन के बाद 14 मार्च को विकास परियोजनाओं की सौगात देने सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। बता दें कि मुख्यमंत्री जी का मार्च माह का पहला दौरा है।  हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।
 
*प्रदेश सरकार बना रही प्रदेश वासियों की फैमिली आईडी
 
वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आतिथ्य सेवा का उदाहरण अयोध्या ने एक बार फिर साबित किया है 22 जनवरी से अब तक एक करोड़ श्रद्धालुओं ने राम लला का दर्शन किया है। मोदी जी को बार बार अभिनंदन। जो बोलते थे परिंदा पर नहीं मार सकता।अब एक करोड़ लोग आ रहे है।राम नवमी मेले की तैयारी का भी जायजा लेने आया हूं।जो सुरक्षा व स्वच्छता का भाव देखा है, क्या कांग्रेस, सपा कर पाती।हर व्यक्ति की इच्छा वो राम लला का दर्शन करे।आप लोग अयोध्यावासी है,सौभाग्यशाली है। अब अयोध्या नई मिसाल बनाने के लिए आगे बढ़ रही है।अयोध्या के लिए डबल इंजन की सरकार।30 हजार करोड़ की परियोजना चल रही है।अयोध्या में एयरपोर्ट बन गया।फोर लेन सिक्स लेन की सड़के बन रही है।पीएम पूछते थे कि अयोध्या में क्या हो रहा है।
 
दीपोत्सव के कार्यक्रम में पीएम खुद अयोध्या आए थे।राम पथ, भक्ति पथ,धर्म पथ,मार्ग बन गया है, कोई सोचता था ऐसा होगा।मल्टीलेवल पार्किंग बनी है। कोई सोचता था ऐसा बनेगा कोई व्यापारी उजड़ा नहीं है। सबका पुनर्वास हुआ है। अयोध्या के व्यवसाय का 50 गुना व्यवसाय बढ़ गया है। अयोध्या सूर्यवंश की राजधानी थी सूर्यवंश की राजधानी रहेगी। देश की पहली सोलर सिटी बन रही है दुनिया की पहली सोलर सिटी अयोध्या सिटी बन रही है भगवान सूर्य के रोशनी से अयोध्या रोशन हो रही है।विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित अयोध्या नव्य और भव्य आवश्यक है। क्या यह काम कांग्रेस सपा वाले करा पाते।उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम चारों तरफ एक ही आवाज है फिर एक बार मोदी सरकार। तीसरी बार जब मोदी आएंगे तो भारत को दुनिया में तीसरी ताकत बनाएंगे।
 
फैमिली आईडी शुरू करने वाले हैं जिन्हें  योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाया है उसे लाभ मिलेगा। फैमिली आईडी उसके बारे में बताएगी।सरकार के लोग उसके घर जाएंगे और उसे योजना का लाभ देंगे।भगवान अपना काम कराते रहते हैं माध्यम हम लोग बनते हैं। सांसद विधायक मध्यम बनते हैं। जिले का नाम अयोध्या,कमिश्नरी का नाम अयोध्या,तो प्रभु को यहां विराजना ही था। ये डबल इंजन की सरकार आपके साथ है। इस मौके पर  भारी भीड़ मौजूद रही

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel