जेएन मेडिकल कॉलेज में अघोषित हड़ताल इलाज बंद, मरीज लौटे

जेएन मेडिकल कॉलेज में अघोषित हड़ताल इलाज बंद, मरीज लौटे

स्वतंत्र प्रभात

अलीगढ़,। जेएन मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में तीमारदार और डॉक्टर में मारपीट हो गई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर ड्यूटी छोड़कर चले गए। अघोषित हड़ताल से अन्य मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरदराज से पहुंचे मरीज लौटते रहे। करीब रात नौ बजे ट्रॉमा सेंटर मरीज के साथ कई तीमारदार पहुंचे। उन्होंने मरीज को फौरन उपचार देने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि यह मनोरोग मरीज हैं।

इसके लिए मनोचिकित्सक को बुलाया जा रहा है। मनोचिकित्सक के आने में देरी हुई, जिस पर तीमारदार उत्तेजित हो गए और उन्होंने डॉक्टरों पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों में बहस होने लगी, फिर मारपीट हो गई। जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार बंद कर आरडीए कार्यालय चले गए। आगे की रणनीति तय करने के लिए जूनियर डॉक्टरों की बैठक हुई।

जूनियर डॉक्टरों की अघोषित हड़ताल से इलाज कराने आए मरीज लौट गए। उन्होंने हड़ताल की घोषणा नहीं की थी। मेडिकल कॉलेज में मारपीट और जूनियर डॉक्टरों के ड्यूटी छोड़ देने की सूचना पर प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मरीज के साथ आए तीमारदार एएमयू के छात्र हैं या नहीं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही जूनियर डॉक्टरों को ड्यूटी पर वापस आने के लिए उन्हें समझाया-बुझाया गया।


रात 11ः35 बजे छात्र नेता जैद शेरवानी अपने साथियों के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हड़ताल खत्म कराना है, क्योंकि मरीज परेशान हो रहे हैं। इससे पहले 17 अगस्त 2023 को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। एक सितंबर 2023 को जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करके ड्यूटी पर लौटे थे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel