अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, घटना स्थल पर ही मौत

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, घटना स्थल पर ही मौत

रूद्रपुर, देवरिया

बीती रात रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर रामलक्षन के समीप किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को बुरी तरह रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा था की गाड़ी की आमने-सामने से टक्कर हुई जिससे युवक का सिर फट गया।

27 फरवरी की रात लगभग 11 बजे राम लक्षन के समीप यह घटना घटी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भृगुसरी गांव के भोजपुरिया टोला निवासी दीपक निषाद उम्र 24 वर्ष पुत्र राम बड़ाई निषाद खरोह चौराहे पर जन सेवा केंद्र चलता था। वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दी। रात में लगभग 12:30 बजे रुद्रपुर के कोतवाली प्रभारी रतन कुमार पांडे पुलिस कर्मियों के साथ शव का पंचनामा करने के लिए मुस्तैद दिखे।

घटनास्थल पर मृतक युवक की मां और उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को अंत परीक्षण के लिए भेज दिया।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024