संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
 
यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत चकघनश्याम दास नई बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। शव से दुर्गंध उठने के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देख सन्न रह गई। कमरे में एक कोने में उसकी पत्नी बैठी हुई थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 
मुबारक अली पुत्र मोहम्मद अली उर्फ टूल्लू एक सप्ताह से गांव वालों को नहीं दिखा। पत्नी की मानसिक हालत सही नहीं है। मुबारक शराब भी पीता था। उसके दो बच्चे हैं। लड़का मुंबई में काम करता है। 12 साल की उसकी लड़की अपने बड़े पापा के घर पर रहती है। मृतक के घर का दरवाजा कई दिनों से बंद था। सोमवार के दिन घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को जानकारी दी गई।
 
पुलिस दूसरे की छत पर चढ़ कर अंदर जा कर दरवाजा खोला तो पता चला कि कमरे में लाश पड़ी थी। कमरे बंद कमरे में ही उसकी पत्नी भी एक कोने में बैठी थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में पता चल सकेगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें