लावारिस 12 बोरी यूरिया खाद बरामद

पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही के लिए किया कस्टम कार्यालय को सुपुर्द

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

महराजगंज
 
सोनौली थानांतर्गत खनुआ चौकी पुलिस ने मंगलवार को नोमेसलैंड के पास से लावारिस 12 बोरी यूरिया खाद बरामद किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही के लिए नौतनवां कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया।
 
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में तस्करी के रोकथाम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खनुआ चौकी पुलिस ने मंगलवार को गस्त के दौरान क्षेत्र के दक्षिण डाली नोमेसलैंड से सटे पेड़ के पीछे छुपाकर रखा तस्करी की 12 बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद किया है। पुलिस ने बरामद खाद को थाने लाई तत्पश्चात कस्टम एक्ट की कार्यवाही करते हुए बरामद खाद को कस्टम कार्यालय नौतनवां को सुपुर्द कर दिया।
 
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि लावारिस 12 बोरी यूरिया खाद बरामद किया गया है जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय को सुपुर्द किया गया है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार