ड्रैगन की नई चाल: ताइवान को भयभीत करने के लिए शुरू किया सैन्य अभ्यास, तइपे रक्षा क्षेत्र में भेजे  71 चीनी विमान और 9 जहाज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

International: दुनिया पर राज करने का सपना पूरा करने के लिए चीन अपनी विस्तारवादी व आक्रमक नीतियों को लगातार बढ़ाता जा रहा है। इसके तहत चीन अपने पड़ोसी देशों उकसाने की कोशिश में लगा रहता है। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को शाम 4 बजे तक 71 चीनी सैन्य विमानों और 9 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया है।

चीन ने यह कदम वेन और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी के बीच हुई मुलाकात से नाराज होकर उठाया है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन की हालिया अमेरिका यात्रा से बिदके चीन ने शनिवार को ताइवान जलडमरूमध्य की तरफ युद्धपोत और दर्जनों लड़ाकू विमान भेजे।

चीन दावा करता है कि ताइवान उसका हिस्सा है। ताइवान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कहा कि इसमें 45 विमान शामिल हैं जो शायद ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार कर गए या फिर दक्षिण-पश्चिम से ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश कर गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) की ओर से शनिवार को निगरानी की गई। निगरानी में पाया गया कि चीनी विमानों में J-10, J-11, और J-16 लड़ाकू जेट, शीआन Y-20 परिवहन विमान, H-6K रणनीतिक बमवर्षक और KJ-500 वॉर्निंग विमान शामिल थे।

इससे पहले शुक्रवार को चीन की तरफ से घोषणा की गई थी कि ताइवान की सीमा के आसपास तीन दिन का सैन्य अभ्यास चलेगा है। ये युद्ध अभ्यास 8 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच चलेगा। जानकारी के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास के जरिए चीन ताइवान को अपनी सैन्य ताकत दिखाकर फिर से युद्ध की चेतावनी देने की कोशिश में है। इस सैन्य अभ्यास में चीन के लड़ाकू विमान ताइवान के पानी के क्षेत्रों के आसपास उत्तर, दक्षिण और पूर्व में अभ्यास करेंगे।

करेली हत्याकांड: इरफान गद्दी के हत्यारोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित Read More करेली हत्याकांड: इरफान गद्दी के हत्यारोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित

 

सावधान एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो सतर्क रहें  Read More सावधान एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो सतर्क रहें

About The Author

Post Comments

Comments