बड़ी कुर्सी पर अपनी पैठ जमाने के लिए कुत्ते ने छोटी कुर्सी का लिया सहारा, वीडियो वायरल
On
सोशल मीडिया पर आए दिन कुत्तों के मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कुत्तों का समझदार जानवरों में एक माना जाता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि कुत्ते इंसानों के सबसे पास रहते हैं। इंसानों और कुत्तों का खास रिश्ता होता है और कुत्ते इंसानों से काफी कुछ सीखते भी हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है कि मिल्कीपुर तहसील के थाना कोतवाली इनायतनगर अंतर्गत पुलिस चौकी शाहगंज पर पुलिसकर्मियों एवं चौकी प्रभारी अनुराग पाठक की न मौजूदगी में चौकी की कमान कुत्ते ने संभाल लिया है, और चौकी प्रभारी की कुर्सी की मर्यादा करते हुए बगल वाली कुर्सी पर बैठकर आराम फरमाता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो चौकी के पुलिसकर्मी व चौकी प्रभारी यह खोजने लगे कि यह वीडियो किस दिन की है और किसके द्वारा बनाया गया है। लेकिन पुलिस को भी कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
चौकी प्रभारी अनुराग पाठक से जब जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि मुझको स्वयं पता नहीं है यह वीडियो कब का है फिलहाल चौकी पर कोई न कोई सिपाही नहीं तो चौकीदार जरूर रहते हैं हो सकता है किसी समय कुत्ता चढ़कर कुर्सी पर बैठ गया हो और किसी ने वीडियो बना लिया रहा हो जो आज वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी मुझको भी हुई।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Jan 2026
12 Jan 2026
12 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
12 Jan 2026 13:46:25
TVS iQube Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर तेजी से बढ़ रहा है और लोग अब पेट्रोल से...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List