शाहिद शम्स की फिल्म 'भईया शादी कब करोगे' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़

शाहिद शम्स की फिल्म 'भईया शादी कब करोगे' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़

स्वतंत्र प्रभात
 
अभिनव आर्ट्स, आरएसी म्यूजिक हब और विनोद राजोरिया द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'भईया शादी कब करोगे' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है . फिल्म में जाने माने एक्टर शाहिद शम्स मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है . शाहिद शम्स कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके है और कई बेहतरीन फिल्मों के माध्यम से हमेशा से दर्शकों का मनोरंजन करते आये है .
 
शाहिद शम्स अपनी फिल्म 'भईया शादी कब करोगे' को लेकर बताते है "भोजपुरी समाज में पारिवारिक संबंधो की खुशियों और उनके मर्म को पेश करती हुई मेरी यह फिल्म एक बड़े भाई की कहानी है जिसका अपने परिवार के रिश्तो के प्रति समर्पण भोजपुरिया समाज के लोगो को जाना पहचाना लगेगा. कहते है की फिल्म समाज का आइना होता है और उम्मीद है हमारी फिल्म भी भोजपुरिया समाज के हर रस का अनुभव कराएगी. साथ ही फिल्म में कॉमेडी नजर आएगी, और अपने मर्म से फिल्म आपको रुलाएगी भी और गानों पर नचाएंगी भी . उम्मीद है मेरी यह फिल्म आप सभी को पसंद आएगी."
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel