
हर घर कूड़ा पात्र देकर स्वच्छता का अलख जगा रहे हैं मनीष जायसवाल
नगर पालिका परिषद पडरौना डोर टू डोर पहुचाए जा रहे डस्टबिन
75 जनपद के 75 घण्टे 750 निकाय अभियान,डस्टबिन पाकर नगरवासियों के खिले चेहरे
कुशीनगर। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के आजादी के अमृत महोत्सव के बीच शुक्रवार राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेश के क्रम में प्रतिबद्ध 75 जनपद के 75 घण्टे 750 निकाय अभियान के दूसरे दिन नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग मद से क्रय किये गए कूड़ापात्र का डोर टू डोर वितरण किया गया।
नपाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य निकाय द्वारा तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम चलाकर विशेष सफाई अभियान चलाना है तथा नगर को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है। नीले और हरे रंग के दो कूड़ा पात्र का वितरण का उद्देश्य गीले और सूखे कचड़े को अलग अलग इकट्ठा करने के लिए है। पीएम मोदी के मिशन स्वच्छ भारत को नगरीय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए उन्होंने नपा के सफाई सेवकों व अन्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी भूमिका की सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से दीनदयाल मद्धेशिया विनय मद्धेशिया हरिमोहन जायसवाल आलोक विश्वकर्मा दीपक जायसवाल धर्मेन्द्र मद्धेशिया मनीष सिंह जय वर्मा आशुतोष शुक्ला पिन्टू साह संतोष रविन्द्र साह सहित अन्य उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

03 Feb 2023 10:14:23
स्वतंत्र प्रभात चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रीमंडल ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 2019 में आतंकवादी हमले में शहीद हुए...
अंतर्राष्ट्रीय

03 Feb 2023 09:50:17
स्वतंत्र प्रभात भारत और अमेरिका 3 अरब डॉलर से अधिक की लागत वाले MQ-9B प्रीडेटर आर्म्ड ड्रोन' के सौदे को...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List