रिटायर्ड दारोगा ने थामा कांग्रेस का हाथ

निश्चित रूप से भारत जोड़ो यात्रा का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है

रिटायर्ड दारोगा ने थामा कांग्रेस का हाथ

स्वतंत्र प्रभात 

शाहजहांपुर - कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सरकारी सेवा से रिटायर्ड हुए एसएसआई शब्बीर खान व प्रशासनिक अधिकारियों के चालक रहे जावेद खान ने कांग्रेस कार्यालय राजीव  टाउन हॉल भवन पर अपने दर्जनों साथियों के

 

साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्तापीसीसी सदस्य धर्मेंद्र दीक्षित व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हे पार्टी की पट्टिका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरो से देख रहे हैं । 

 

हम सबको मिलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए भरसक प्रयास करने होंगे।आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन की रणनीति बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा।बैठक को पीसीसी सदस्य धर्मेंद्र दीक्षित

 

प्रदेश सचिव अनूप वर्मापीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने किया।

 

 

इस मौके पर प्रमुख रूप से लक्ष्मीकांत मिश्राअदीब अहमदरफी उल हसनसईद अंसारीसंजय सक्सेनावसीम खानफहीम खान सहित दर्जनों लोग

Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel